अगर आप बार-बार अलग-अलग शेविंग टूल्स खरीदकर परेशान हो चुके हैं, तो Philips का या ट्रिमर आपके लिए एक परफेक्ट सलूशन हो सकता है
Trimmer For Men Review : ट्रिमर मशीन के द्वारा आजकल खुद को साफ-सुथरा रखना काफि आसान हो गया है। अभी के समय में हर कोई अपने पास ट्रिमर मशीन रखता है जिससे सिर के बालों से लेकर शरीर के अनचाहे बालों तक सबको आसानी से हटा लेते है। अगर आप भी अपने लिए अच्छी ट्रिमर मशीन ढूंढ रहे हो तो यह Philips की ट्रिमर मशीन आपके लिए हो सकती है। इस ट्रिमर मशीन की कीमत ₹3500 के आसपास है लेकिन क्या यह इतने रुपये में आपके लिए बेस्ट trimmer for men हो सकती है यही जानने के लिए हमने पहले इसे ख़रीदकर यूज किया है उसी के आधार पर इस रिव्यु इस मशीन के बारे में बात करते है।
डिजाइन
Trimmer For Men को पहली बार हाथ में पकड़ने पर अपने आप पता चल जाता है की सस्ते प्लास्टिक ट्रिमर्स के मुकाबले यह काफी ठोस और मजबूत लगता है। इसका डार्क ग्रीन फिनिश इसे एक बहुत ही मॉडर्न लुक देता है। इसके आकार पर कंपनी ने काफी अच्छा काम किया है जिससे यह आपकी हथेली में पूरी तरह फिट हो जाता है। चाहे आप गर्दन के पीछे के बाल काट रहे हों या शरीर के किसी मुश्किल हिस्से की साफ-सफाई कर रहे हों, इसकी पकड़ ढीली नहीं पड़ती। इसका वजन लगभग 260 ग्राम है जो इसे न तो बहुत भारी बनाता है और न ही बहुत हल्का।
13-इन-1 का मतलब
इसमें आपको सिर्फ दाढ़ी सेट करने के लिए ब्लेड, बालों को छोटा करने के लिए हेयर क्लिपर, नाक और कान के बालों के लिए एक स्पेशल घूमने वाला ट्रिमर, और शरीर के बालों की सफाई के लिए एक खास हिस्सा भी मिलता है। इसके अलावा इसमें आईब्रो और मूंछों के किनारों को पैना करने के लिए भी बारीक ट्रिमर दिया गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि ये सभी हिस्से आसानी से बदल जाते हैं और इन्हें साफ करना भी मुश्किल नहीं है। यह उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो अलग-अलग कामों के लिए घर में मशीनों का ढेर नहीं लगाना चाहते।
BeardSense टेक्नोलॉजी
बियर्डसेंस टेक्नोलॉजी इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत जो इसे दूसरे साधारण ट्रिमर्स से अलग बनाती है। इसमें एक स्मार्ट सेंसर है जो हर सेकंड में 125 बार आपकी दाढ़ी के घनेपन को चेक करता है। आपने गौर किया होगा कि जब हम किसी बहुत घनी दाढ़ी पर ट्रिमर चलाते हैं, तो वह बालों को खींचने लगता है या उसकी गति कम हो जाती है। लेकिन जैसे ही इसे महसूस होता है कि बाल घने हैं, यह अपनी मोटर की ताकत को अपने आप बढ़ा देता है। जिससे आपके बाल बिना खिंचे एक बार में ही बढ़िया कटिंग मिल जाती है।
बैटरी लाइफ
एक ट्रिमर चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो अगर उसकी बैटरी बार-बार खत्म हो जाए तो वह सिरदर्द बन जाता है। लेकिन इस मशीन में एक दमदार बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज होने पर पूरे लगभग 2 घंटे तक चलती है। अगर आप हफ्ते में दो बार भी अपने हुलिए को संवारते हैं, तो भी यह आराम से एक महीने से ज्यादा चल जाएगा। अगर आप सुबह कहीं जाने के लिए तैयार हो रहे हैं और ट्रिमर डिस्चार्ज मिलता है तो क्विक चार्ज फीचर की मदद से 5 मिनट के लिए इसे चार्ज पर लगाएं और यह एक बार की शेविंग के लिए तैयार हो जाएगा।
वाटरप्रूफ सुविधा
यह ट्रिमर पूरी तरह से आपको वाटरप्रूफ मिलने वाला है। आप बिना किसी डर के इसे अपने बाथरूम में पानी के बीच इस्तेमाल कर सकते हैं। कई लोग सूखे बालों के बजाय शेविंग फोम या जेल लगाकर सफाई करना पसंद करते हैं तो यह मशीन उस काम के लिए परफेक्ट है। वाटरप्रूफ होने का एक बड़ा फायदा इसकी धुलाई में भी है। इस्तेमाल के बाद बारीक बाल मशीन के अंदर फंस जाते हैं, जिन्हें ब्रश से निकालना मुश्किल होता है। इसे आप सीधे नल के नीचे धो सकते हैं, जिससे यह एकदम साफ-सुथरा रहता है।
ये भी पढ़े :- Samsung Galaxy S24 5G की कीमत, फीचर्स, कैमरा, परफॉरमेंस और एआई की पूरी जानकारी
बारीक सेटिंग
किसी को क्लीन शेव पसंद है तो किसी को हल्की दाढ़ी हर किसी की पसंद अलग होती है। इस ट्रिमर में बालों को छोटा-बड़ा रखने के लिए कई तरह की सेटिंग्स मिलती हैं। इसके साथ मिलने वाली कंघियां को इस तरह से बनाया गया है जिससे यह त्वचा पर चुभती नहीं हैं। अगर आप बिल्कुल बारीक या थोड़ी लंबी दाढ़ी रखना चाहते हैं तो इसमें वह फिनिश बहुत ही सफाई से आती है। इसके ब्लेड्स अपने आप तेज होने वाले स्टील से बने हैं, जो इस्तेमाल के साथ-साथ ये आपस में रगड़ खाकर अपनी धार बनाए रखते हैं।
वारंटी और भरोसा
फिलिप्स अपने सामान की मजबूती के लिए जाना जाता है। इस पर आपको 2 साल की गारंटी मिलती है, लेकिन अगर आप इसे ऑनलाइन रजिस्टर करते हैं, तो आपको कुल 5 साल की कवरेज मिल सकती है। 5 साल की वारंटी का सीधा मतलब है कि आपको लंबे समय तक किसी नए ट्रिमर पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एक तरह का लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है।
क्या इसमें कोई कमी भी है?
सब कुछ अच्छा होने के बावजूद इसकी कीमत एक रुकावट हो सकती है। करीब ₹3,500 की रेंज में यह आम ट्रिमर्स से थोड़ा महंगा है। अगर आपका काम सिर्फ महीने में एक बार मूंछें ठीक करना है, तो शायद आपको इतने सारे फीचर्स की जरूरत न पड़े। इसके अलावा जो लोग पहली बार मशीन इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए इतने सारे पार्ट्स को समझना शुरू में थोड़ा पेचीदा हो सकता है। हालांकि दो-चार बार इस्तेमाल के बाद यह काफी आसान हो जाता है।
किसे खरीदना चाहिए?
- जिन्हें एक ही मशीन से सिर, चेहरे और शरीर के बाल साफ करने हैं।
- जिन्हें बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं चाहिए।
- जो क्वालिटी के लिए एक बार थोड़ा ज्यादा पैसा लगाने को तैयार हैं।
किसे नहीं खरीदना चाहिए?
- जिनका बजट ₹1000-1500 के आसपास है।
- जिन्हें शरीर के बाकी बालों से कोई मतलब नहीं है और सिर्फ एक साधारण दाढ़ी बनाने वाली मशीन चाहिए।
Conclusion
अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपनी साफ-सफाई और अपने लुक के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते, तो यह आपके लिए एक लंबी चलने वाली मशीन बेस्ट trimmer for men हो सकती है। अक्सर हम सस्ते ट्रिमर लेकर हर साल बदलते रहते हैं, लेकिन यह किट उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जो एक बार पैसा खर्च करके सालों की छुट्टी चाहते हैं।
यह मशीन आपको ऑफिस के लिए क्लीन लुक, जिम जाने के लिए शरीर के बालों की सफाई करनी हो या घर पर ही बालों को ट्रिम करना हो यह मशीन सिर से लेकर पैर तक की हर जरूरत को अकेले ही संभाल लेती है। इसे घर बैठे भी अमेज़न से ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवा सकते हो।
FAQ.
Q 1. इसकी BeardSense टेक्नोलॉजी क्या है और क्या यह वाकई काम करती है?
जवाब : देसी भाषा में कहें तो यह मशीन के अंदर लगा एक छोटा सा दिमाग है। यह हर सेकंड 125 बार चेक करता है कि आपकी दाढ़ी कितनी घनी है। जहाँ बाल ज्यादा घने होते हैं, वहाँ यह अपने आप ताकत बढ़ा देता है।
Q 2. इस Trimmer For Men के ब्लेड्स में क्या खास हैं?
जवाब : जब आप ट्रिमर चलाते हैं, तो ब्लेड्स आपस में हल्के से रगड़ खाते हैं जिससे उनकी धार हमेशा बनी रहती है। कंपनी का कहना है कि ये कई सालों तक वैसे ही पैने रहेंगे जैसे पहले दिन थे।
Q 3. शॉवरप्रूफ फीचर का क्या फायदा है?
जवाब : ट्रिमिंग के बाद जो छोटे-छोटे बाल मशीन में फंस जाते हैं, उन्हें साफ करना बड़ा सिरदर्द होता है। लेकिन वाटरप्रूफ होने की वजह से आप इसे सीधे पानी की धार के नीचे धो सकते हैं। साथ ही अगर आप शेविंग जेल या फोम लगाकर ट्रिमिंग करना चाहें तो वो भी कर सकते हैं।
Q 4. क्या इस Trimmer For Men में बालों की लंबाई सेट करने के लिए बहुत सारे विकल्प मिलते हैं?
जवाब : इसमें 0.5mm से लेकर 16mm तक की सेटिंग्स मिल जाती हैं। इसके साथ मिलने वाली कंघियों पर नंबर लिखे होते हैं, जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से बारीक स्टबल या लंबी दाढ़ी का स्टाइल चुन सकते हैं।
Q 7. इसका डिजाइन और वजन कैसा है?
जवाब : इसका वजन करीब 260 ग्राम है, यह इतना हल्का भी नहीं है कि खिलौना लगे और इतना भारी भी नहीं कि हाथ थक जाए। इसकी पकड़ बहुत अच्छी है, जिससे गीले हाथों से भी यह फिसलता नहीं है।